उठो वीर संग्राम करो
यह विश्व स्वयं कुछ न देगा
मांझी बन पहाड़ तोड़
बन राम सिंधु पर बाण छोड़
तपस्या-विनति से यह सिंधु
स्वयं सेतु न बना देगा
उठो वीर संग्राम करो
यह विश्व स्वयं कुछ न देगा
भट्टी में जलना सीख लो
अकेले चलना सीख लो
कलि के युग में
कोई किसी का साथ न देगा
उठो वीर संग्राम करो
यह विश्व स्वयं कुछ न देगा
कोई तुम्हारा हितैषी नहीं
न कोई विरोधी है
तो उठो और छिन्न-भिन्न कर डालो
आखिर कौन तुम्हें रोक सकेगा
उठो वीर संग्राम करो
यह विश्व स्वयं कुछ न देगा
5-FEB-2026