शब्द
-------
शब्द बहुत खास होते है।
दिल से निकले तो जज्बात बन जाते है।
मन से निकले तो कहानियाँ रच जाते है।
दुआओं के रूप में निकले तो आशीर्वाद बन जाते है।
भावनाओं का रूप ले तो प्रेम गढ़ जाते है।
संवेदना बनकर किसी का हित कर जाते है।
प्रेरणा का दीप बने तो जीवन सँवार जाते है।
भक्ति बने तो भजन का स्वर बन जाते है।
और शक्ति बनकर हथियार का रूप ले लेते है।
सच ही है की शब्द दुनिया बदलने की ताकत रखते है।