सोचना बंद करो
आगे क्या होगा
अगर यह हुआ तो
अगर वैसे हुआ तो
तुम इतना मत सोचो
आज तक तुमने जो सोचा
क्या सब वही ही हुआ
नहीं ना या कुछ कुछ
पर तुम तो सोचते जा रहे हो
जो होना है वहीं तो हुआ
सोचना ग़लत तो नहीं
पर इतना सोचना अच्छा नहीं
तुम परेशान होते हो
कितना चिंतित होते हो
बेवजह दुखी होते हो
क्या जीवन यही है?
जरा कुछ पल रुको तो सही
क्या सोच रहे हो देखो तो सही
फिर कहना मैं ग़लत नहीं
तुम्हारा सोचना है, कितना सही
तुम कई बार तड़पते हो
कितना छटपटाते हो
आखिर क्या हासिल हुआ
तुम्हारा सोचा कितना हुआ
जरुरत से ज्यादा मत सोचो
सोचने की भी सीमा होती है
किसी ने कुछ कह दिया
तुम सोचने लग गए
वो उसकी समस्या है
वो जो चाहे,कहता रहे
न जाने कितनी दफा
तुम अपनी सोच पर हंसे हो
सच में पछताये हो
सच बताओ,
बेमतलब का सोचना
कितना घातक हुआ
जो तुम्हारे साथ नहीं हुआ
वो भी तुमने सोचा लिया
चलो कोई बात नहीं
अब तो रुकना है
खुद से हर समय कहना है
सोचना है उतना
जरुरी हो जितना
नहीं मेरे पास वक्त इतना