मेरी प्यारी मम्मी I
सबसे प्यारी मेरी मम्मी II
प्यार वो करती मुझसे बहुत I
पर रहे नही पाता में उनके बिना II
खाने में बनाती हैं मेरे पसंद का I
और खिलाती हैं मुझे अपने प्यारे प्यारे हाथो से
हाथो के स्पर्श से एक निवाल लगता है I
अमृत के समान II
मेरी प्यारी मम्मी I
सबसे प्यारी मेरी मम्मी II
मम्मी है तो घर में सुख समृद्धि है I
और है ढेर सारा प्रेम II
मम्मी का कहना कैसे में टालू I
उनकी ममता के सामने नही चलती मेरी कोइ बात II
माँ पार्वती सा असीम प्यार उसमें I
सरस्वती सी प्यारी बाणी II
करती है मुझसे हिमालय जैसा विशाल और असीम प्रेम II
मेरी प्यारी मम्मी I
सबसे प्यारी मेरी मम्मी II
नीतेश प्रताप सिंह ♥️✨