हर बात का कोई जवाब नहीं होता
हर इश्क का नाम खराब नहीं होता
यू तोह झूम लेते है नशे में पीने वाले
मगर हर नशे का नाम शराब नहीं होता
खामोश चेहरे पर हजारों पहरे होते है
हस्ती आंखों में भी ज़ख्म गहरे होते है
जिनसे अकसर रूठ जाते है हम
असल में उनसे ही रिश्ते गहरे होते है
किसी ने खुदा से दुआ मांगी
दुआ में उसने खुद की मौत मांगी
खुदा ने कहा, मौत तोह मैं तुझे दे दु मगर
उससे क्या कहूं जिसने तेरी जिंदगी की दुआ मांगी
हर इंसान का दिल बुरा नहीं होता
हर एक इंसान बेवफा नहीं होता
बुझ जाते है दिए कभी तेल की कमी से
हर बार कुसूर हवा का नहीं होता !