Hindi Quote in Poem by Hemant Parmar

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

फिर से मैं छोटा हो जाऊं
गोदी में थककर सो जाऊं
छोड़ जहां की चिंता सारी
मां रोने का मन करता है।।
मां मेरा भी मन करता है।।

मोटा काजल मैं लगवाऊं
माथे पर टीका बनवाऊं
तेरे आंचल की छाया में
मां खोने का मन करता है।।
मां मेरा भी मन करता है।।

गुड्डे गुड़िया और खिलौने
मोटू पतलू लंम्बू बौने
सिक्के वाला पेड़ जमीं में
मां बोने का मन करता है।।
मां मेरा भी मन करता है।।

छोड़ जवानी के अफसाने
तोड़ सभी कानून पुराने
बड़े से छोटे बच्चे जैसा
मां होने का मन करता है।।
मां मेरा भी मन करता है।।

Hindi Poem by Hemant Parmar : 111969028
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now