दावा किया,
संबंधों को तार तार कर जोड़ने का दावा किया,
कोर्ट की तारीक पर तारीक आने का वादा किया।
सच की चादर ओडने का झुठा नाटक किया,
खाल खिचने और रक्त बहाने का तेवर कियाl
भावनाओ के भंडारसे जलील आत्मसम्मान किया,
संबंधों की संवेदनाओ को मारने का हौसला किया।
लड़ेंगे,झगड़ेंगे,टूटेंगे पर नही झुकने का प्रण लिया,
खोते संबंधों को फिर सवारने का ढकोसला किया,
खुशीयो को आग लगा दामन अपना साफ किया,
मेरी खाल निचोड़ने के लिए साथ किसी का किया।
हर तारिक पर तारिक हाजिर हमें किया,
मगर न्याय के लिए 'राज' इंतजार हमने किया।
भरत (राज)