कोई नहीं है
जिंदगी बिखरी पड़ी है,
संभालने वाला कोई नहीं है ।
कहीं प्रश्न दबे है मन में,
सुलझाने वाला कोई नहीं है ।
सांसें चल रही है धड़कन बंध है,
धड़काने वाला कोई नहीं है ।
उदास ही उदास है हम,
खुशियां देने वाला कोई नहीं है ।
मन में है सिर्फ बेचैनी,
चैन देने वाला कोई नहीं है ।
जिंदगी जिंदगी नही बिना आपके,
जैसे चल रहे है बिना रास्ते ।