व्यंग्य -मोक्षदायिनी गंगा
*********
ब्रह्म कमंडल से जन्मी मां गंगा
जिसे ब्रह्मा जी ने सौंप दिया पर्वत राज हिमालय को,
माँ गंगा को पुकारा जाता है विभिन्न नामों से
यथा अलकनंदा, स्वर्गपागा, तारिणी, जान्हवी,
शिवाया, पंडिता, मुख्या, हुगली, उत्तर वाहिनी, मंदाकिनी, दुर्गाय, त्रिपथगा और भागीरथी।
गंगा नदी ही नहीं गंगा मैया भी कही जाती है
मां गंगा का एक और नाम विष्णुपदी है
मान्यता है मां गंगा भगवान विष्णु के चरणों से उत्पन्न,
जिसे ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल में
भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण किया।
दूसरी कथा के अनुसार
मां गंगा पर्वतराज हिमालय की सुपुत्री थीं।
देवी भागवत के अनुसार गंगा को
भगवान विष्णु की पत्नी कहा गया है।
जबकि महाभारत के अनुसार
मां गंगा को राजा शांतनु की पत्नी
और भीष्म की माता बताया गया है।
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश