#Divine
जिंदगी लिख दो मेरे नाम अगर आपको मोहब्बत है..!!
महफूज रखूंगी मैं उसे वो मेरे लिए तुम्हारी अमानत है..!!
मनमंदिर में बसा लूंगी तुम्हें तुम्हारी पूजा करूंगी..
सब कुछ कर दूंगी समर्पण तुम्हारा सजदा करूंगी..
माला जपूंगी नाम की तेरी मोहब्बत मेरी इबादत है..
महफूज रखूंगी मैं उसे वो मेरे लिए तुम्हारी अमानत है..!!
शुक्रिया रब का जो राहों में तुमसे मुलाकात हुई..
अब अच्छा नहीं लगता तुमसे बिना मिले रात हुई..
तुम मिले हो मुझ से जिंदगी में खुद की इनायत है..
महफूज रखूंगी मैं उसे वो मेरे लिए तुम्हारी अमानत है..!!
जी नहीं पाएंगे..तुम्हारे बिना इतना समझ लो..
मोहब्बत के बदले मोहब्बत चाहिए समझ लो..
वो एक तरफा मोहब्बत..या कोई तेरी शरारत है..

❤️❤️❤️