#Divine
मेरी ख्वाहिश थी...
मेरे प्रेम को राधा कृष्ण का नाम दूं...
वो अद्भुत वो अलौकिक...
अपने प्रेम को दिव्यता का प्रमाण दूं..
अपनी अधूरी प्रेम कहानी को...
यह प्रकृति संपूर्ण करें ऐसा अंजाम दूं...
मेरी ख्वाहिश थी
मेरे प्रेम को राधा कृष्ण का नाम दूं..!!❤️
प्रेम अद्भुत शक्ति है ..
तुम यकीन तो मानो..
बहती हवा सा..
कोई अंत नहीं तुम इतना जानो..
तुमने कैसे सोचा.. मैं प्रेम को विराम दूं..
मेरी ख्वाहिश है
मेरे प्रेम को राधा कृष्ण का नाम दूं..!!❤️
नि:शब्द है,,खामोश है,,
वो आवाज भी नहीं करता...
दफन कर दो
ताजमहल में फिर भी नहीं मरता...
रुह से रूह का वो संगम हो..
कि उस मिलन को बनारस धाम दूं..
मेरी ख्वाहिश है
मेरे प्रेम को राधा कृष्ण का नाम दूं..!!❤️