वजह न बनना मेरी सजा का
वजह न बनना किसी तरह का
कुछ और हूं तो कुछ और कह दो
भरम न रखना किसी तरह का
अजीब मुखड़ा अजीब आंखें
अजीब पल के अजीब आंसू
अगर मोहब्बत अमीरी देखें
अमीर बनना किसी तरह का
किसी बदन को किसी बदन से
मिला है किसको बगैर मन से
जबाब देकर मैं टूटता हूं
सवाल करना किसी तरह का
कोई निशाना न लगने पाए
सिमट रहा हूं मैं और भी अब
किसी से ऐसा मजाक करना
या प्यार करना किसी तरह का
कभी अगर जो बिछड़ गए तो
भरम न रखना नहीं मिलेंगे
कभी मुहब्बत थी हमको तुमसे
ये ख्वाब रखना किसी तरह का
Subhamsaralcp