Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

रावण का आग्रह

कल शाम रावण से मुलाकात हो गई
बड़े प्यार से हमारी आपस में बात भी हो गई,
पर ये मुलाकात मेरे जी का जंजाल बन गई।
हालांकि मुझे कोई खतरा नहीं है
न ही कोई अनिवार्य शर्त है
पर इतना जरूर है कि रावण का आग्रह जरुर है।
अब आप मुझे बेवकूफ भी कह सकते हैं
नसीहत में साफ मना करने का सुझाव दे सकते हैं।
पर अब सब बेकार है
एक असहाय प्राणी का आग्रह है
जिसे ठुकरा कर मैं पाप का भागीदार
बनने का जोखिम नहीं ले सकता
इसलिए उसके आग्रह को स्वीकार करने के सिवा
मेरे पास और कोई चारा नहीं भी नहीं था।
अब ये बात मुझे समझ नहीं आ रहा
आप लोग इतना बेचैन क्यों हो रहे हैं?
जब हम रावण का आग्रह
आपसे साझा करने के लिए खुद उतावला हो रहा हूँ।
सबसे पहले मैं साफ कर दूं
कि रावण से मेरा तनिक भी याराना नहीं है
पर वो यमराज के सुझाव पर मेरे पास चला आया
और पूरी ईमानदारी से अपनी इच्छा बता गया।
दरअसल वो राम जी मिलना चाहता है
शायद अपने मन की कोई पीड़ा कहना चाहता है
कुछ तो विशेष है जो वो सिर्फ राम जी से
मिलकर ही कहना चाहते,
मेरे बारे बार पूछने पर भी
सिर्फ हाथ जोड़कर निवेदन करता है।
अब भला मैं रावण का आग्रह कैसे ठुकरा देता?
आखिर यमराज की नाक कैसे कटने देता?
रावण से न सही यमराज से तो है मेरा घनिष्ठ रिश्ता।
अब आप लोग कुछ कहना चाहते हैं तो कह सकते हैं
रावण के राम जी से मिलने में आपको कोई असुविधा है
तो आप सब बेहिचक कह सकते हैं
आप रामजी और रावण के इस मिलन को
रोक सकते हैं तो बेहिचक रोक भी सकते हैं
पर मेरे आश्वासन की राह में रोड़े नहीं अटका सकते हैं।
क्योंकि मैं अपने वचनों का पालन करुंगा,
रामजी के साथ रावण की द्विपक्षीय वार्ता का
प्रबंध और उसकी इच्छा तो जरूर पूरी करुंगा।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111901993
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now