Hindi Quote in Motivational by नंदलाल मणि त्रिपाठी

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

युग युगांतर कि प्रेरणा परिभाषा ही अवतार सप्त सत्य के अश्वों पर आरूढ़ सौर्य सूर्य कि दृष्टि का युग दोहराता हूँ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

परिवर्तन का पल प्रहर ध्रुवी दृढ़ता विश्वास दिग्दर्शक सारथी प्रातः लालिमा उजियार काल समय कि गति वर्तमान इतिहास सुनाता हूँ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

धर्म ज्ञान कर्म दिग्दर्शक प्रह्लाद असुर कुल गौरव सुर असुर अंतर भेद मिटाता सुर असुर दृष्टि दिशा नीति नियति का काल मैं गाता हूँ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

अंश वंश के शूलों मध्य पुष्प सुगंध दवनता में देवत्व का प्रादुर्भाव अवतरण गाता हूँ ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

नमन युग करता युग परिवर्तन प्रवर्तक का मानव धर्म कर्म नैतिकता का महा मानव प्रमाण कुल से सात्विक संग्राम सुनाता हूँ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

नायक महानायक का ओज तेज सत्य स्वीकार मानवता युग का स्वभिमान मैं सुनाता हूँ ।

गीत नया गाता हूँ गीत नया गाता हूं।।

समय सीमा नही आने और गुजर जाने नित्य निरंतर चलते रहने का ना साथ ना ही प्रतीक्षा अपने ध्येय धुन कि मस्ती हस्ती का महानायक मैं गाता हूँ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

काल खंड कि परिभाषा पराक्रम पुरुष संघ ही जाना पहचाना जाता काल कि कोई स्वंय पहचान नही निरपेक्ष काल का सापेक्ष कालपुरुष बताता हूँ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

काल खंड खंड में बिभाजित हो जाता बिभाजित करने वाला जब आता काल अस्तित्वहीन हो काल पुरुष में मिल जाता काल पुरुष पुरुषार्थ मैं बताता हूँ ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

काल निरंतर प्रवाह द्वापर कृष्ण महानायक युग उद्धारक साधारण से असाधारण आत्मा कि परमात्मा चेतन सत्ता का राग सुनाता हूँ ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

जन्म जीवन आशा विश्वास अभिलाषा प्राणि प्राण कि कर्म काल का संग साथ काल अविरल असीमित निरंतर जन्म जीवन का निर्धारक प्राणि प्राण प्रयाण महाप्रयाण अंतर सुनाता हूँ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

काल को परिभाषित करने वाले आते जाते काल जीवन कर्म धर्म दायित्व संग्राम से नव आयाम अध्याय दे जाते काल कि विराटता का व्यक्तित्व में दिखता हूँ।।
गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं।।

Hindi Motivational by नंदलाल मणि त्रिपाठी : 111901820
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now