English Quote in Song by ARUN SINGH

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

यादें उस पल की जब हम छुप छुप के मिलते थे
हम कसमें खाते थे और कुछ वादे करते थे।
शरमाई आँखों में चमकीली उम्मीदें
माथे पे अलसाई पसीने की बूँदें,
करवट बदल बदल के भी जब ना आती थीं नींदें
तब फोन लगा के कर लेते थे चुपके से कुछ बातें,
यादें उस पल की जब हम छुप छुप के मिलते थे।
कपकपाते होठों पे शब्दों की लाचारी
आधी अधूरी मुलाकातें भी लगती थीं प्यारी,
जब तक ना होती थीं तेरी मेरी मुलाकातें
घुम घुम के छत के ऊपर कट जाती थीं सारी रातें,
यादें उस पल की जब हम छुप छुप के मिलते थे।
उबड़ खाबड़ रस्ते पे सायकल की सवारी
बीच सड़क पे कर लेते थे हम जब मारा मारी,
लोग खड़े हो जाते थे तेरे हक में वहाँ आके
तब तुम चूम लेती थी मेरे हाथों को सहला के,
यादें उस पल की जब हम छुप छुप के मिलते थे।
*****

English Song by ARUN SINGH : 111856816
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now