#Shiva
तुम जैसा , तुम्हे ही तो ,
तुममे ही चाहूँ |
न घर चाहूँ ,
न दर चाहूँ ,
बस प्रेम दान तुमसे चाहूँ
तुममे चाहूँ , तुम्हरी जोगन
बस हो जाऊ |
जहाँ रुकी हूँ कर्ज उतारो
देकर खुशियाँ इन्हे उबारो ,
हे शशिधर हे नाथ रख दो
सर पर हाथ मेरे कर दो
मुझे सनाथ | होश रहे न ,
होश दो इतना झूठे सब
जंजाल , प्यास बुझे ये,
प्यास जगा , जो सोई है
कहीं उठा दो ,
सुन न पाऊँ बोल रहे हो ,
हर पल मुझको तोल रहे
हो दे दो मुझको कान |