Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बदलाव जरूरी है
***************
जीवन के लिए बदलाव जरूरी है
बदलाव समय की जरुरत भी है,
आदिकाल से बदलाव होता आ रहा है,
अनंत काल तक होता भी रहेगा।
बदलाव को न तो रोका जा सकता
नहीं बदलाव को स्वीकार किए
जिया ही जा सकता है।
आप खुद से इस बदलाव को महसूस कीजिए,
अपने बाबा पिता और अपने समय के मध्य
हुए बदलाव को भी देखिए।
यही नहीं अपने और अपने बच्चों
नाती पोतों के समय मेंं बदलाव की बयार का
फर्क साफ साफ महसूस होता दिख जाएगा।
तब अपने आप बदलाव की अहमियत का
आपको भी अंदाजा हो जायेगा,
हम सबके जीवन, समाज, राष्ट्र और धरती, आकाश, ब्रह्मांड में
बदलाव का जलवा नजर आयेगा।
जिधर भी नजर डालेंगे हूजूर
बदलाव साफ साफ दिख जाएगा।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111836278
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now