गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम
***********************
जय गणेश ,जय कृपा निधान
गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।

जय विघ्नविनाशक, कृपानिधान
जय अष्टविनायक संकटमोचक
जय गौरी सुत, जय एकदंत
गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।

मूषक वाहन पर होते विराजित
हे शिवनंदन, दैदीप्यमान सूर्य सम
हे दु:खभंजन, प्रथम पूज्यवर
गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।

हे लंबोदर, हम करते वंदन
शिवशंकर के प्रिय सुत
संकट सबके हरो गजानन
गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।

भक्तों के हो तुम बहुत प्यारे
कष्ट सभी के हरते सारे
मोदक पूजित प्रसन्न विप्रवर
गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।

कष्ट दूरकर समृद्धि देते
मनवांछित इच्छा फल देते
ऋद्धि सिद्धि के स्वामी हो तुम
गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।

प्रथम आवाहन होय तुम्हारी
आओ चढ़ मूषक की सवारी
हर काज में पहले हो 'श्रीगणेश'
गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111829185

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now