मन से मन की ओर
"""""""""""""""""""""""""""
मन से मन की ओर ले जाने का
सच में यदि इरादा है,
तो विचारों की प्रखरता को
विकसित कीजिए,
न मन को भ्रमित होने दें
न खुद की लगाम छोड़िए।
मन को मन की ओर ले जाना है तो
पहले खुद को मन की ओर ले जाइए,
बिना मन के ओर जाये बिना
मन के मन की ओर जाने के
स्वप्न देखना छोड़ दीजिए।
मन मन की ओर जाये
इस पर चिंतन मनन कीजिए,
पहले खुद को मन से तो जोड़िए
फिर मन को मन की ओर
ले जाने का यत्न कीजिए।
विश्वास कीजिए मन मन की ओर
जाने को उत्सुक हो जायेगा,
आप जो सोचते हैं वो हो जायेगा
मन मन की ओर बढ़ने लग जायेगा।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111823766

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now