मन के अन्दर गुफा बड़ी थी
जब भी झांका
शेर खड़ा था।
नभ के अन्दर नक्षत्र बड़े थे
जब भी देखा
सौन्दर्य सरल था।
पहाड़ के ऊपर शिखर बहुत थे
जब भी सोचा
गगन मिला था।
प्यार के अन्दर ज्ञान बहुत था
जब भी सींचा
अनन्त बहुत था।


** महेश रौतेला

Hindi Poem by महेश रौतेला : 111823126

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now