नए संबंध बना लेना
कितना सरल है ---मानो
किसी कॉफ़ी-हाउस में बैठकर
एक कप कॉफ़ी का मज़ा लेना ---या
नए मौसम के शुरुआत की
हसीन रातों में
'सपर' के बाद
एक बीड़ा चबा लेना ---लेकिन
पुरानों को संभालकर रखना
मानो खूबसूरत ,नक्काशीदार 'एंटीक'
लकड़ी के
जिनको धीरे-धीरे चाट रही हो दीमक
घुनती हुई लकड़ी के साथ
घुनते हुए संबंध संभालने में
खूबसूरती है ,
हमारी
आपकी
सबकी -----
शुभ रात्रि मित्रो
डॉ . प्रणव भारती