“उसने कहा माँ को छोड़ दो।
दिल ने कहा उसको छोड़ दो।।
माँ बोली क्या हो रहा है?
बोला बेटा कि माँ इंसाफ हो रहा है।
माँ बोली इससे तेरा घर टूट जाएगा।।
बोला बेटा माँ जो तू मुझसे रूठी तो,
मेरा रब मुझसे रूठ जाएगा।
माँ बोली बेटा ये कोई बात नहीं होती।
तो बेटा अपनी माँ से बोला सुन ले माँ,
तुझसे बढ़कर किसी की औकात नहीं होती।।”