“मत रखो यार, किसी से नाराजगी।
मत करो किसी पे गुस्सा।
कोई पता नहीं, कि.....
कौन कब तक, तुम्हारा साथ देगा।
कल किसी से बात हो रही हो,
और अगली सुबह, उसकी खबर मिले।।
कि नहीं रहा वो.....
मेरी जान बहुत छोटी है, ये जिंदगी।
कुछ पता नहीं,कि....
कौन कब तक, यहां चलने वाला है।
इसलिए छोटी सी जिंदगी में, हो सके तो....
दुआएं कमा लो, कहते हैं कि....
दुआएं आदमी को, जाने के बाद भी जिंदा रखती है।”