मैंने पूछ लिया
पहाड़ की ऊँचाई
आसमान का रंग
समुद्र की कहानी
फूल की सुन्दरता
मौसम का नाम
इतिहास की घटना
वृक्ष की उम्र
नदी के लम्बाई
इस ओर आती हवा का मन
रिश्तों में तथागत
महाभारत का कारण
रामायण का मूल,
समझता रहा
पृष्ठों को उलटता गया
पर फिर जो मौन आया
उससे कह न पाया
अगली मुलाकात की बात,
समय के छूटे क्षण
कहते हैं
कुछ गुनगुना जाते हैं ,
प्यार का विषय
जो टूटा है
उसी को उठाते- उठाते
निराकार हो चुका हूँ।

* महेश रौतेला
०८.०६.२०१५

Hindi Poem by महेश रौतेला : 111817417
shekhar kharadi Idriya 4 year ago

अति सुन्दर प्रस्तुति

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now