मेरा राम पत्थरों में पांव जो छुआता है तो,
जन्म जन्मांतरों के कष्ट काट देता है।
वन्यप्राणियों को भी जो हंसके लगाए गले
संकट के सभी बादलों को बांट देता है।।
राम अभिराम मेरा विश्व का ललाम राम
राम नाम से ही सागरों को पाट देता है।
ऋषियों को शीश तो झुकाता कई बार किन्तु
दुष्ट दानवों की बाजुओं को छांट देता है।।
जय श्री राम 🙏