वैवाहिक वर्षगांठ
***
शुभ दिवस आज फिर आया
दादा भाभी का प्रणय दिवस सुहाया,
हम आल्हादित हैं आज बहुत
खुशी से झूमते इतराते हैं,
वैवाहिक वर्षगांठ की ढेरों
बधाइयां शुभकामनाएं उपहार
हम सब मिल उन्हें सौंपते हैं।
आप दोनों का साथ युगों युगों तक रहे
आशीष आप दोनों का हमें यूं ही
सदा सर्वदा मिलता रहे।
स्वस्थ, प्रसन्न रहें आप दोनों
प्रणय सूत्र सदा ये अटूट रहे।
हम सब यूं ही हर वर्ष आज
यूं ही एकत्र होते रहें,
कविताओं की सुरमई शाम
मस्ती में सजाते रहें,
आपका आशीष पाते रहें
कुछ नया हम भी गुनगुनाते रहें
गल्तियाँ तो होंगी ये तो पक्का है
आप कान पकड़ कर हमें समझाते रहें।
आपके वैवाहिक वर्षगांठ पर हम
आपसे ये उपहार तो पाते रहें,
शीष झुकाकर चरणों में आप दोनों के
आशीष हम सदा सदा ही पाते रहें
वैवाहिक वर्षगांठ आप दोनों की
हम हर साल यूं ही मनाते रहें,
गीत, ग़ज़ल, कविता गाते रहें।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111813185

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now