Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

व्यंग्य
खुद के अधिकार के लिए
*****
हम तो कुछ भी कर सकते हैं
अपने अधिकारों के लिए,
नीति अनीति, न्याय अन्याय
सही ग़लत, दंगा फसाद भी।
क्योंकि ये तो हमारा अधिकार है,
आपका कुछ नहीं है भाई,
बेकार में मगजमारी न करो
अपने नहीं सिर्फ हमारे अधिकारों की बात करो।
क्या करोगे अपना अधिकार लेकर
हमें ही सौंप दो अपना अधिकार भी,
क्योंकि आपको भी पता है
अपने अधिकारों के लिए
हम कुछ भी कर सकते हैं
खून की नदियां भी बहा सकते हैं।
आपके अधिकार भी जब हमारे पास होंगे
तो हम उसकी भी हिफाजत कर लेंगे
बस उसका तनिक भी लाभ आपको न देंगे
यह और बात है कि एक बार
हमें अधिकार देकर देखिए
आपकी कसम हम आपको हमेशा के लिए
अधिकार विहीन कर देंगे,
आपके अधिकारों पर अपना कब्जा जमा लेंगे,
क्योंकि दुनिया जानती है कि
खुद के अधिकारों के लिए
हम कुछ भी कर ही लेंगे
अपना अधिकार हर हाल में ले ही लेंगे।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111812449
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now