जरा मुस्कुरा दो
*****
इतना भी खामोश न रहो
कि खामोशी भी शरमा जाते,
अपना सूरतेहाल ऐसा न बनाओ
कि चेहरा देखकर बच्चे डर जाएं।
माना की दर्द बहुत है सीने
पर इतना गहरे भी न उतर जाओ
कि जान पर ही बन आये।
जिंदगी इतनी आसान भी नहीं है
कि रोने से सब हल मिल जाये,
कुछ भी ऐसा न करो मेरे दोस्त
कि मरने से पहले मौत आ जाये।
अच्छा है मायूसी को विदा कर दो
ग़म जितने भी हों,उनको अलविदा कह दो
एक नये जीवन की शुरुआत तो करो
बस एक बार जरा मुस्कुरा तो दो।
पल में बदलाव की बयार बहने लगेगी
जिंदगी फूल सी खिलने लगेगी,
मुस्कुराना है अगर जीवन के हर हिस्से में
शुरुआत अभी करो, जरा मुस्कुरा तो दो।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111811819

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now