*ख्वाहिशों की फ़ेहरिस्त*
कुछ ख़ास नहीं ख्वाहिशों की फ़ेहरिस्त मेरी,
बस कुछ चाहत है कि यूं हो जाए।
मेरे ज़हन ने सोच रखे है होने वाले हादसे सारे,
बस उस मे से एक हादसा झूठ हो जाए।
नदामत के बोझ तले दबा है मेरा ज़मीर,
बस मुझ बेवफ़ा से कोई वफ़ादार हो जाए।
उसूलों की बंदिशों से घिरा है मेरा किरदार,
बस मुझ को एक दफा मोहब्बत हो जाए।
बहुत बुरा है हाल मेरे दिल का आसीम
बस वो पूछे हाल और सब कुछ बयां हो जाए।
बहुत इख़्तिलाफ़ हैं मेरे ज़हन व् क़ल्ब में,
बस एक इत्तिफ़ाक़ से मेरी दुआएँ क़ुबूल हो जाए।
फ़ेहरिस्त - सूची - List
नदामत - पश्चाताप - Guilt
क़ल्ब - दिल - Heart
इख़्तिलाफ़ - मतभेद, - disagreement
इत्तिफ़ाक़ - संजोग - coincidence.
- आसिम 'अजनबी'