पर तुम रोना मत...
याद जो मेरी आये,
चैन जरा ना आये,
दर्द बड़ा सताये,
पर तुम रोना मत...
पल पल रोये नयना,
आये कहीं ना चैना,
दिल को थाम लेना,
पर तुम रोना मत...
दिल को सम्भाल लेना,
कुछ यादों में ढाल देना,
फिर मेरा नाम ले लेना,
पर तुम रोना मत.....
मैं तुम मिलने आऊंगी,
प्यार तुम पर लूटाऊंगी,
तेरी हो कर रह जाऊँगी,
पर तुम रोना मत...
Uma Vaishnav
मौलिक और स्वरचित