“सामने हो देवता तो हम भी सज्जनता दिखाएं,
असुर जब सामने फिर कहो क्या गीत गाए।
आने वाले वक्त का जरा हमको अंदाज हो,
विश्व का है सत्य और यह सच ना नजर अंदाज हो।।
इतिहास के हर एक पन्ने में कथा सामर्थ की,
इतिहास में लिखते नहीं कभी बातें व्यर्थ की।
और दुनिया में सदा ताकतवर का राज है,
जिसकी भुजाओं में हैं बल वो विश्व का सरताज है।।”