Hindi Quote in Shayri by DrPranava Bharti

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

इतने बड़े जहान में कोई मिला नहीं ,

मैं कौन हूँ ? क्या हूँ ? मुझे इसका सिला नहीं ----

पाया है सभी चेहरे तो बदरंग हैं यहाँ ,

अपने -पराए हैं कहाँ ,कोई मिला नहीं ----

धोबी के घाट से चला ,घर से बिछ्ड़ गया ,

जाऊँ कहाँ के कोई भी अपना पता नहीं ----

छ्पवा दिया किसीने मुझे 'न्यूज़ 'बना के ,

धुंधले हैं सब हर्फ़ सब ,कोई दिखा नहीं ----

लटके हुए देखे हैं मैंने जिस्म हज़ारों ,

अब क्या कहूँ किसकी खता ,किसकी खता नहीं ----



डॉ . प्रणव भारती

Hindi Shayri by DrPranava Bharti : 111803464
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now