नाता (दोहा - छंद)
***************
नाता प्रभु से रख सदा, ये नाता अनमोल।
प्रेम दाम इसका लगे, ह्रदय पटल को खोल।।
नाता प्रभु से जब जुड़े, जीवन हो खुशहाल।
अपने भक्तों का सदा ,प्रभु रखते हैं ख्याल।।
नाता प्रभु से जुड़ कर , तू तो हुआ निहाल।
सब कुछ प्रभु पर छोड़ दे,जो भी हो अब हाल।।
Uma Vaishnav
मौलिक और स्वरचित