मैं ना हिंदू, ना मुसलमान, मुझे जीने दो
मैं ना हिंदू, ना मुसलमान, मुझे जीने दो
दोस्ती है मेरा ईमान, मुझे जीने दो
मैं ना हिंदू, ना मुसलमान, मुझे जीने दो
कोई एहसाँ ना करो मुझ पे तो एहसाँ होगा
कोई एहसाँ ना करो मुझ पे तो एहसाँ होगा
सिर्फ़ इतना करो एहसान, मुझे जीने दो
मैं ना हिंदू, ना मुसलमान, मुझे जीने दो
दोस्ती है मेरा ईमान, मुझे जीने दो
मैं ना हिंदू, ना मुसलमान, मुझे जीने दो
सब के दुख-दर्द को बस अपना समझकर जीना
सब के दुख-दर्द को बस अपना समझकर जीना
बस यही है मेरा अरमान, मुझे जीने दो
मैं ना हिंदू, ना मुसलमान, मुझे जीने दो
दोस्ती है मेरा ईमान, मुझे जीने दो
मैं ना हिंदू, ना मुसलमान, मुझे जीने दो
लोग होते हैं जो हैरान मेरे जीने से
लोग होते हैं जो हैरान मेरे जीने से
लोग होते रहें हैरान, मुझे जीने दो
मैं ना हिंदू, ना मुसलमान, मुझे जीने दो
दोस्ती है मेरा ईमान, मुझे जीने दो
मैं ना हिंदू, ना मुसलमान, मुझे जीने दो
दोस्ती है मेरा ईमान, मुझे जीने दो
मैं ना हिंदू, ना मुसलमान, मुझे जीने दो
मुझे जीने दो
मुझे जीने दो
मुझे जीने दो

Hindi Poem by Umakant : 111798719

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now