Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जीवन मरण
**
जीवन मरण का अद्भुत साम्य है
जीवन यात्रा है
जो पड़ाव दर पड़ाव बढ़ता है,
जीव जीवन रुपी यात्रा का
महज यात्री भर है,
जो रुक या छुप नहीं सकता,
यह अलग बात है कि
उसे लगता है कि वह रुका है
मगर वो भ्रम का शिकार है।
मरण जीवन का अंतिम सत्य है
जिसे सब जानते हैं
मगर मानते कहां है?
मरण को चुनौती देते हैं
फिर थकहार जाते हैं,
अपना अभीष्ट जीवन बिता
मरण को प्राप्त हो जाते हैं,
जीवन यात्रा से मुक्त हो जाते हैं,
अंतिम सत्य का शिकार हो जाते हैं।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111798649
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now