वो मेरे सामने ही बैठा था
मगर उसकी निगाहो मे कोई और था।
कहना बहुत कुछ मुझे था मगर
मगर ये जुबान चुप थी।।
मै इस भ्रम मे थी
कि वो मेरे जज्बात समझता था।
उसने मुझी से कह दिया कि
वो किसी और पर मरता था।।
ये दिल बहुत रोया
पर इसे शिकायत करना नही आता था।
ये आँखे बहुत रोई
पर इन्हे बहना नही आता था।
वो मुझसे ही अपने प्यार के किस्से बयाॅ करता था।
मै कुछ न बोली पर जज्बात शोक मनाता था।।
जज्बात शोक मनाता था

मीरा सिंह

-Meera Singh

Hindi Poem by Meera Singh : 111798506

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now