योग (दोहा छंद)
*************
प्रातः काल उठकर सभी, नित्य करे व्यायाम ।
जीवन सुखमय तब बने, मिले स्वस्थ आयाम।।
ध्यान योग आसान से, दिन की हो शुरुआत।
योगासन में बैठ कर, करना ना तुम बात।।
स्वस्थ लाभ हमको मिले, रोज करे जो योग।
स्वस्थ निरोगी हम बने, हो ना कोई रोग।।
उमा वैष्णव
मौलिक और स्वरचित