Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

भावों की खुश्बू
******
सब कुछ योजनानुसार चल रहा
अचानक जो हुआ
उम्मीद से बहुत आगे,
सब कुछ इतना तीव्र था कि
समझना मुश्किल था।
ऐसा भी हो सकता है,
मन हाँ न के उहापोह में उलझकर रह गया।
पर सब कुछ सामने था
मेरे साथ हो रहा था
नकार भी कैसे सकता था,
पर सपने जैसा था,
जिसकी खुशी सँभाल पाना कठिन था
मुझ जैसे पथरीले इंसान के लिए
तभी तो आंखों में आसूँ तैर गए
बस किसी तरह सँभाल सका खुद को।
मन विह्वल मगर गर्व की अनुभूति करता
उस अनजानी अनदेखी शख्शियत के साथ
हुआ जब हमारा प्रथम आमना सामना
मन श्रद्धा से भर गया,
उसके कदमों में झुकने को लालायित हो उठा,
बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला
और रंग दिया अपना हाथ उसके सिर पर
क्योंकि हिम्मत नहीं हुआ
उसके अपनत्व भरे भाव को नकारने की
असम्मानित करने की
क्योंकि मैं ऐसा ही हूँ।
मगर उन चंद पलों ने
वो दे दिया जो उम्मीदों से बहुत ऊपर था
पूरा का पूरा आसमान था,
रिश्तों का अनूठा बंधन जुड़ गया
जिसमें घुली थी माँ, बहन, बेटी के भावों की खुश्बू
और मुझे लगने लगा अपना कद
एकदम बौना बौना
मगर बहुत गर्वोक्ति के साथ।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उत्तर प्रदेश
8115285921
© मौलिक,स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111797168
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now