कुछ तो दिन कह जाते हैं
मिलने की ही बात नहीं,
चलने की ही बात नहीं,
इनसे आगे ले जाते हैं।

स्वयं साधु वे हो जाते हैं
सौभाग्य-स्वप्न वे बन जाते हैं ,
आशाओं का नीड़ बनाकर
कुछ तो दिन कह जाते हैं।

बहुत पीड़ा में वे होते हैं
बहुत बोझ ये ढ़ोते हैं
बहुत क्रांतियों के दाता हैं
बहुत प्यार से लदे हुए हैं।

विस्तृत परिचय दे जाते हैं
उत्साह-उत्सव के दाता हैं
त्याग - तपस्या बन जाते हैं
कुछ तो दिन कह जाते हैं।
******
*** महेश रौतेला
२७.०३.२०१४

Hindi Poem by महेश रौतेला : 111792735
shekhar kharadi Idriya 5 year ago

अति सुन्दर रचना

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now