अमरूद

अमरूद फल स्वास्थ्य वर्धक होता है।
अमरूद फायदेमंद माना जाता है।
अमरूद फल औषधि रूप में प्रयोग
किया जाता है। कब्ज़ की अचूक दवा
है अमरूद। अमरूद हल्का कच्चा
भी हो तो शरीर को फायदा ही
पहुंचाते हैं। अमरूद के कोमल पत्तों
को चबा कर खाने से पेट के रोग दूर
हो जाते हैं। अमरूद फल को आग में
पका कर खाने से खांसी ठीक होती है
बशर्ते कि अमरूद फल पूरा पका हुआ
होना चाहिए।

अमरूद बहुत प्रकार के होते हैं।
लाल बीज वाले अमरुद बड़ा प्यारा
लगता है। इलाहाबाद का अमरुद
प्रसिद्ध है। छोटे जात का अमरुद भी
अति मीठा होता है।। हमारे घर में
लाल बीज वाले अमरुद लगे हुए थे।
बहुत फल का आस्वादन किया हमने।

जब अमरूद पक जाते थे तो टूट कर
गिरते थे हम सब भाई बहनों में लड़ाई
हो जाती थी कौन पहले लूटेंगे । जो
पहले नंबर पर लूटेंगे उन्हें ज्यादा
अमरूद फल मिलेगा। मां झगड़े शांत
कराती थी।। काले नामक लगा कर
हमलोग अमरूद खाते थे।‌पिता जी
को अमरूद चूल्हे में पका कर मां
और हम दिया करते थे। जब तक
हमलोग बड़े हुए तब तक अमरूद
फल का सेवन करते रहें।

अमरूद की याद जेहन में है जो एक
मधुर अहसास बनकर पारिवारिक
आनंद को दर्शाता है और भाई बहन
‌‌ के मेल मिलाप को प्रश्रय देता है।

अमरूद के पेड़ लगाएं।। लोगों को
खिलाएं और खुद भी खाएं।
पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण को
बढ़ावा दें।

-Anita Sinha

Hindi Motivational by Anita Sinha : 111792722
अब ला इलाज हो गए है देव बाबू 5 year ago

मोहब्बत और महफिले जरूरत नही रही अब मेरी नफरत और तन्हाई अब जिंदगी है मेरी

માધુરી 5 year ago

Wah kitna likh diya amrud pe

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now