एक प्रेमिका
किसी को एक खत के जरिये आपनी भावनायें समझाना कितना गहरा होता है , वो बात आज कल एक msg में कहा होती है,
तुम मेरे लिए क्या हो ये एक खत में बताना मुश्किल है लेकीन आसान भी है क्योंकि तुम मेरी ज़िंदगी की वो गहराई हो "जिसके बेहद करीब जाना मुश्किल है लेकिन जिसको जीना बहोत आसान",
बात जब भी आंखों की आती है ना तो तुम याद आते हो क्योंकि इतनी नशीली नही होती किसी की जो क़ैद कर के रख दे ,
"तुम कुछ और दो या न दो लेकिन रिश्ते में इज्जत बहोत देना क्योंकि हमारे रिश्ते में हमेशा तुम्हारा कद ऊँचा रहे,"
चाहे कितना भी गुस्सा क्यू ना हो लेकीन तुम्हारी एक हसी सब ठीक कर देती है,
समुंदर की जैसी गहराईयां होती है तुम्हारे बातों में हमेशा जिस में डूब जाने को मन करता है, ऐसे ही बास सुनते रहो तुम्हे,💖
ठंड के कुछ सर्द हवाओं को लेकर तुम्हारे बाहों में सिमटी रहू,
उम्र ऐसे की काट जाए तुम्हारा हात पकड़े हुए कंधे पे सर टिकाये बस बुरा वक़्त कट जाए
सौ आंसू गिरे मेंरे भी और तुम्हारे भी
खुशियों के मोती बन जाये,,,,💝
कभी ये मत सोचना की , एक दूसरे के है या नही है लेकिन ये जरूर सोचना की एक दूसरे के बिना कुछ नही,
ये सोच के हार मत जाना कि क्या मंज़िल है इस रिश्ते की ,
हर रिश्ता मंज़िल से हि खूबसूरत नही होता कुछ रिश्तो के रास्ते मंज़िल से ज्यादा खूबसूरत होते है,
कोई उम्मीद नही है कि तुम मिलो सदियो के लिए बस एक लम्हे में मिलो,
बस उस एक लम्हे में पूरी सदिया कट जाए.......💓
Piya....