Hindi Quote in Questions by Sudhir Srivastava

Questions quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

लघु आलेख
हम क्यों लिखते हैं?
*****
शौक से शुरू हुआ लेखन फिर सामाजिक दायित्व के निर्वाह का भाव ले लेता है। जिसे हम साहित्य के माध्यम से अपनी जिम्मेदारियों के रुप में महसूस कर लिखते हैं। स्वाभाविक भी है कि एक नागरिक के तौर पर राष्ट्र और समाज के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी है। हम अपने लेखन से समाज को दिशा देने, आइना दिखाने और सकारात्मक सोच पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं में लिखते है। मेरा मानना है कि पूरे जीवन में यदि हम व्यक्ति,समाज या राष्ट्र को अपनी लेखनी के माध्यम से कुछ दे पायें तो मेरे लेखन की सार्थकता होगी। लेकिन सतत लेखन के साथ हम अपने प्रयासों को जारी रखते हुए ऐसी अपेक्षा रखते हैं, तभी उद्देश्य पूर्णता की आशा रख सकते हैं। क्योंकि अब हमारी लेखनी से किसका हृदय परिवर्तन हो जायेगा,यह विश्वास से कह पाना हमारे लिए संभव नहीं है। न ही कब मेरी लेखनी से ऐसा सृजन सामने आ जायेगा, यह सोचना व्यर्थ है। हमारे लेखन का उद्देश्य देने की प्रवृत्ति के साथ सार्थक परिणाम दे सकें, किसी भी रुप में किसी का भी, किसी क्षेत्र या राष्ट्र का भला हो सके।यही मेरे लेखन का उद्देश्य है।
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित

Hindi Questions by Sudhir Srivastava : 111788540
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now