सारे संसार का आधार है नारी
ईश्वर का अवतार है नारी।
कभी धूप कभी छाव है नारी
पूरे घर का मान है नारी।।
शक्ति रूप संचार है नारी
ममता का भण्डार है नारी।
अर्द्ध रूप अधिकार है नारी
सृष्टि का सृजनधार है नारी।।
मर्यादा की नीव है नारी
निर्झर बहता धार है नारी।।
प्रेम का संबल है नारी
ममता रूपी चट्टान है नारी।
बलिदानो की खान है नारी
सारे संसार का आधार है नारी।।
#WomensDay