Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अधूरापन
*********
जीवन में अधूरापन
हमेशा ही रहता है,
मिलता रहे चाहे जितना
मगर अधूरा ही लगता है।
क्यों हमें संतोष जो नहीं होते
कभी पूरा होने का आभास नहीं होता,
हमारी ख्वाहिशें हमें दलदल से
निकलने देना ही नहीं चाहतीं।
हम भी दिन रात दो दो चार में
कभी दो दो पाँच के फेर में
उलझे जकड़े फँसे रहते हैं,
अधूरेपन के मकड़जाल से
निकलना भी तो नहीं चाहते,
क्योंकि हम तो अधूरेपन को
अपनी तकदीर जो मान बैठे हैं,
अधूरेपन को अपनी नियत मान
जीते और मर जाते हैं।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111783761
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now