माँ शारदे तू वर दे
अपनी दया की दृष्टि।
माँ शारदे तू कर दे
माँ शारदे तू वर दे ।।
अज्ञान तम है फैला
माँ इसको दूर कर तू।
हो जाये मन ये पावन
ऐसा उजाला कर तू।।
तू श्वेत वरणी
वीणा करे सुशोभित।
तू विद्या दायिनी माँ
हम पर भी दृष्टि कर दे।।
माँ शारदे तू वर दे
माँ शारदे तू वर दे।
अपनी दया की दृष्टि
माँ शारदे तू कर दे।।
माँ भगवती के पावन चरणो मे समर्पित

मीरा सिंह

Hindi Poem by Meera Singh : 111783105

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now