Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

न समय कम न काम ज्यादा
**********************
समय का रोना नहीं रो रहा हूँ
बस ईमानदारी से बयां करता हूँ,
जीने की फिक्र नहीं है मुझे
जिंदा रहने के रास्ते तलाशता हूँ।
जाने क्यूं लगता है मुझे आजकल
संकेत मिल रहा है बार बार हर पल
समय कम है काम बहुत ज्यादा
डरता नहीं बस डगमगा रहा हूँ।
समय का क्या वो तो जन्म से ही
कम ही कम हर पल होता रहा है,
मैं नहीं डरता कल मरुँ या आज
मेरी ख्वाहिश मुझे बस आज मरना है।
चाहकर भी मेरे समय नहीं रुकेगा
मौत तो अपने समय पर ही आयेगी
समय कितना भी मिल जायेगा
फिर भी काम न पूरा हो पायेगा।
बस कोशिश यही करना मुझको
जो कर सकता हूँ करते ही रहना है,
जीने मरने की फिक्र नहीं मुझको
बस मरकर भी जिंदा ही रहना है।
समय कम ज्यादा में न उलझना मुझे
बस अपने कर्म करते जाना है मुझे
काम पूरा होगा या शेष रह जायेगा
यह सोचकर नहीं रुकना है मुझे ।
न समय कम है न ही काम ज्यादा
समय जो हमारा वो हमारा रहेगा
बस इतने ही समय में मेरे दोस्तों
इतिहास बनना और बनाना है मुझे।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111781323
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now