Hindi Quote in Quotes by Sudhir Srivastava

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हमारा गणतंत्र हमारा संविधान
************************
26 जनवरी का दिवस प्यारा
है आज गणतंत्र दिवस हमारा,
हमारा संविधान है सबसे प्यारा
हमारा भारत सबसे प्यारा ।
1947 तक हम आज ही
स्वतंत्रता दिवस मनाते थे,
1947 में जब आजाद हुआ भारत
तब से 15 अगस्त को देश
स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
26 जनवरी 1930 को
स्वतंत्र गणराज्य घोषित हुआ,
26 जनवरी 1949 को
संविधान अपना तैयार हुआ,
26 जनवरी 1950 को
भारत सरकार के अधिनियम
1935 की जगह हमारे अपने
संप्रभु ,लोकतांत्रिक गणराज्य
भारत का अपना संविधान लागू हुआ,
इसी दिवस को गणतंत्र दिवस
तब घोषित कर दिया गया।
संवैधानिक प्रमुख देश के राष्ट्रपति
राजपथ पर झंडा फहराते हैं
परेड की सलामी लेते हैं।
राजपथ पर भारत की ताकत देख
हमारे संविधान का महत्व
दुनिया के समझ में आता है,
दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र
और गणतंत्र की महत्ता का असर
देश ही नहीं दुनिया को भी
साफ साफ नजर आता है,
हम सबका तिरंगे और संविधान से
कितना गहरा नाता है,
बिना कुछ कहे सबकी समझ में आता है,
संविधान सिर्फ़ इबारत भर नहीं
हमारा आपका भाग्य विधाता है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Quotes by Sudhir Srivastava : 111781317
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now