गणतंत्र दोहे....

भारतीय गणतंत्र का, तेहत्तरवां साल।
खुशियों की सौगात से,करता मालामाल।।

भारत के गणतंत्र का, करता जग यशगान ।
जनता के हित साधकर, सबका रखता मान।।

सदियों से भारत रहा, ऋषियों का यह देश।
मन में बसी सहिष्णुता, कभी न बदला वेश।।

भारत ऐसा देश यह ,जग में छवि है नेक ।
विविध लोग रहते यहाँ, भाषा धर्म अनेक ।।

धरती माँ के तुल्य है, सबकी पालनहार ।
वंदन अभिनंदन करें, और करें जयकार।।

जनता तो मिलकर चुने, अपनी ही सरकार ।
कुछ नेतागण स्वार्थवश,करते बंटाधार ।।

जब आता गणतंत्र है, मन में उठे तरंग ।
तन मन हर्षित झूमता, ले हाथों में चंग ।।

मनोज कुमार शुक्ल " मनोज "

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111780439

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now