Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुकून
******
सुकून एक भाव है
एक अहसास है,
बस महसूस करिए।
सुकून आप खरीद नहीं सकते
बेच नहीं सकते, दे नहीं सकते
बस अहसास कर सकते हैं
कोशिश कर और करा सकते हैं।
आप कोशिश जरूर करें
पर जब तक खुद से बोध नहीं होगा
सुकून भी अधमरा सा होगा।
सुकून दिल से होता है
कोई भूखा नंगा होकर भी
सुकून से दिन गुजारता है,
कोई सोने के चम्मच से खाकर भी
सदा ही बेचैन रहता है,
सुकून तलाशते तलाशते
सौ सौ रोग लगा लेता है,
सुकून फिर भी नहीं पाता है,
क्योंकि सुकून का मतलब
समझ ही नहीं पाता है
सुकून खोजते खोजते
आखिर दम तोड़ देता है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111780292
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now