Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जलन/ईर्ष्या
**************
लोगों की आदत में
शुमार है जलने की,
कोई आप से जलता है
तो कोई आप के परिवार से
और तो और
कोई आपके बच्चों से भी
जलन रखता है
इतना तक ही हो
तो भी कोई बात नहीं,
लोग तो आपसे, आपके परिवार से
आपके विकास ही नहीं
आपके सुखी जीवन से भी
जलते हैं।
आपका हंसता खेलता जीवन
उन्हें रास कहाँ आता,
आप का आचरण, श्रम और
संतोष उन्हें कहाँ दिखता
आपका सुखमय जीवन
लोगों को बहुत चुभता।
अपना तो उन्हें कभी भी
कुछ भी गलत नहीं लगता,
आलस्य और ईर्ष्या से उनका
बड़ा गहरा रिश्ता।
बस ! उनका तो
एक सूत्रीय कार्यक्रम है
लोगों से जलन रखना
और अपने मुँह मियां
मिट्ठू बनना ही आदत है।
★ सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111730034
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now